Uncategorized

अल्मोड़ा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जताया विरोध 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। यहां कर्मचारियों ने विरोध में काला फीता बांध काम किया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी लंबित मांगों के निरारकण को शासन प्रशासन से कई बार वार्ता कर चुके हैं। लेकिन उनकी मांगों की अनदेखा की जा रही है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों को मजबूरन चरणबद्ध आंदोलन करना पड़ेगा। आंदोलन के पांच दिन बाद भी मांगों के समाधान को कोई आश्वासन नहीं दिया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। यहां नीमा देवी, भगवती देवी, अर्जुन सिंह, राजेश बाल्मीकि, संजय कुमार, रमेश मल्ल, महेश कांडपाल, पूरन सतवाल समेत कई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!