आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हवाई अड्डे पर लैंड करते हुए पोल से टकराया एयर इंडिया का विमान

नई दिल्ली,एजेंसी। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हवाई अड्डे से एक दुर्घटना की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की यह फ्लाइट हवाई अड्डे पर लैंड करते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट गन्नवरम के विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक विद्युत पोल से टकरा गई। हवाई अड्डे के निदेशक जी मधुसूदन राव ने बताया कि उड़ान और चालक दल के सभी 64 यात्री सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *