जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उमरावनगर जनकल्याण विकास समिति ने भू स्वामियों के खाली प्लाट की चाहर दीवारी न किए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि खाली प्लाट गंदगी का अड्डा बनते जा रहे है, साथ ही खाली प्लाटों में झाड़ियां उगने से जंगली जानवरों के छिपने की संभावना बनती जा रही है, जोकि क्षेत्र के लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है।

समिति के अनिल कुमार नेगी, पंकज नेगी, एनपी जोशी ने कहा कि वर्तमान में उमरावनगर में खाली प्लाटों की चाहर दीवारी न होने के कारण लोग उन प्लाटों में कूड़ा करकट फेंक रहे है, जिसके कारण चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कहा कि अधिकांश प्लाटों में घनी झाडियां भी उग गई है, जिससे सांप, बिच्छू सहित जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने सभी भू स्वामियों से प्लाटों में चाहर दीवारी करवाने का आग्रह किया।