उत्तराखंड

सांसदों के निलंबन से आक्रोशित कांग्रेस ने सरकार का पुतला जलाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन से आक्रोशित कांग्रेसी सड़क पर उतर आए हैं। जिला मुख्यालय से लेकर धारचूला, मुनस्यारी तक कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में लोकतंत्र खतरे में है। चुने हुए सांसदों को संसद से बाहर करने की यह घटना लोकतंत्र के इतिहास में काले अक्षरों में अंकित की जाएगी। शुक्रवार को नगर के गांधी चौक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और फिर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। लुंठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव लोकतंत्र में गहरा विश्वास रहा है। देश में आज लोकतंत्र के जितने भी स्तम्भ हैं, उनकी स्थापना में महात्मा गांधी से लेकर कांग्रेस पार्टी का एक लंबा इतिहास रहा है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों से विमुक्त करना लोकतंत्र के प्रति अपराध है। असहमति के स्वरों को सुनना व स्वीकार करना स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। भारतीय संसद लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा का सर्वोच्च मंच है। कहा कि संसद व देश की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने पर लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के उपसभापति की ओर की गई कार्रवाई लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नहीं है।
ये रहे शामिलरू नगर अध्यक्ष भुवन जोशी, विण ब्लक अध्यक्ष राकेश कुमार, दीपक बेलाल, द्गिंबर सिंह, बलदेव राज, हरीश कुमार, सुरेश तिवारी, हरीश बोरा, नैन सिंह, पूरन लाल वर्मा, मोहन चौधरी, रहीम कुरेशी, भुरे मियां, अरविंद, शेर राम, दीपक पवार, होशियार सिंह लुंठी आदि मौजूद रहे।
मुनस्यारी में कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन किया
मुनस्यारी। हिमनगरी में सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता शास्त्री चौक में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एक के बाद लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसदों का निलंबन निंदनीय है। उन्होंने सरकार की योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा मोदी सरकार जनविरोधी नीति लागू कर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। यहां जिला प्रवक्ता सुन्दर जौहरी, ब्लक अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरेन्द्र राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य केदार राम, योगेश भाकुनी, छात्र संघ अध्यक्ष भागीरथी मर्तोलिया, महेश रावत, दान सिंह, देवेन्द्र सिंह, सुंदर जौहरी, योगेश भाकुनी, दान सिंह, ईश्वर कोरंगा, हरी राम सहित महिला मंगल दल मर्तोलीबाडा, पापडी आदि मौजूद रहे।
केंद्र सरकार संवैधानिक पदों का कर रही दुरुपयोग
धारचूला। नेपाल सीमा पर भी कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। शुक्रवार को ब्लक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक पदों का दुरुप्रयोग कर विपक्ष को कमजोर करने की साजिश कर रही है। यहां प्रदेश महामंत्री प्रेमा कुटियाल, नेत्र कुंवर, नृप गर्ब्याल, राजेश कुटियाल, सौरभ मर्तोलिया, ओपी वर्मा, रूप सिंह दानू, नेत्र सोनाल, भीम बहादुर गुरुंग, सन्नी साहनी, चन्द्र गंडी, प्रेम गर्ब्याल, विक्रम पारीख, नवनीत जीवन रौतेला, अश्वनी नपलच्याल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!