उत्तराखंड

गुस्साए कर्मचारी बोले, मांगें कब होंगी पूरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन टिहरी शाखा के पदाधिकारियों ने बैठक कर कर्मचारियों की लंबित विभिन्न मांगों पर चर्चा की। कर्मचारियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर रोष भी जताया। बुधवार को उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ टिहरी शाखा के जिलाध्यक्ष राजीव नेगी के अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कर्मचारियों ने बैठक कर 21 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। बैठक में पहुंचे प्रदेश महामंत्री पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री के साथ 21 सूत्रीय मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी, कई मुद्दों पर सीएम ने सहमति भी प्रदान की थी, लेकिन प्रदेश सरकार और शासन की ओर से उक्त मु्दों पर शासनदेश जारी नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी और शिक्षकों का आंकलन कर अभी तक पूर्व की व्यवस्था को लागू नहीं किया गया है, अन्य राज्यों की भांति प्रदेश के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते आ रहे, लेकिन उस पर सरकार रुख साफ नहीं कर पाई है।
पदोन्नति में शिथलीकरण की व्यवस्था का शासनादेश जारी नहीं किया गया है, इसके साथ कर्मचारियों की कई मांगें शासन स्तर पर लंबित है,जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। बताया आगामी मई माह में कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन होगा, जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों को रखा जाऐगा। बैठक में संगठन के जिला सचिव राकेश भट्ट, भगत सिंह राणा, आत्माराम, कैलाश रावत, प्रमोद भट्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!