मार्च तक पूरा कर लें मालन पुल मरम्मत का कार्य : अनिल बलूनी

Spread the love

सांसद अनिल बलूनी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्च माह तक मालन पुल मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। कहा कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। कार्य में लापरवाह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री से पुल का लोकार्पण करवाने की भी बात कही।
गुरुवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मालन नदी में पहुंचकर पुल मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से भाबर क्षेत्र के सैकड़ों परिवार प्रभावित हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी जशोधरपुर स्थित फैक्ट्रियों में कच्चा माल पहुंचाने में हो रही है। वर्षाकाल के दौरान नदी का वेग तेज होने लगा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को अधिक परेशानियों का सामना न करने पड़े इसके लिए जल्द से जल्द पुल मरम्मत कार्य को पूर्ण करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को मार्च माह तक कार्य पूर्ण करवाते हुए 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा पुल का लोकार्पण करवाने की बात कही। कहा कि यदि समय अवधि तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, राजगौरव नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *