श्रीनगर गढ़वाल : शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की साइंस कमेटी एंड टेक्नोलॉजी कमेटी ने एआई थीम पर टेक्नोलॉजी डे का आयोजन किया। मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हेमवती नंदन ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आराध्या विलियम ने प्रथम, उन्नति जोशी ने द्वितीय, शौर्य शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य शशिकला नेगी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। (एजेंसी)