जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को मनाया जाएगा।

संगठन के अध्यक्ष पीएल खंतवाल ने कहा कि संगठन के अस्सी व 90 वर्ष पूर्ण कर चुके सदस्यों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जाएंगी। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही हाईस्कूल व इंटर के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर आरपी पंत, रिपुदमन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।