संस्कृत प्रतियोगिता में कुटियाखाल इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

Spread the love

पोखड़ा में आयोजित ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से पोखड़ा में आयोजित ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कुटियाखाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय गुसाईं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही क्षेत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मिलने वाले छोटे मंच ही विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में चिल्ड्रन एकेडमी पोखड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शिशु मंदिर ग्वाणी ने श्लोक प्रतियोगिता में बाजी मारी। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कुटियाखाल प्रथम रहा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार जोशी, खंड संयोजक सुनील धस्मान, प्रधानाचार्य अनुराग बौंठियाल, अजय बिष्ट, आशुतोष सहित शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *