विद्यार्थियों ने चित्रों और निबंधों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना

Spread the love

सेवा पखवाड़े के तहत विद्यालयों में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र समेत जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्र एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को कागज पर उकेरा।


राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के अलावा दुगड्डा, जयहरीखाल, यमकेश्वर, रिखणीखाल, बीरोंखाल, द्वारीखाल और नैनीडांडा विकासखंडों के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। चित्रों और निबंधों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के भविष्य को लेकर अपने विचार और सपने प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विद्यार्थियों की रचनाओं का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच ही भविष्य में देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का अवसर मिल रहा है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी मजबूती मिलती है। इस अवसर पर महापौर शैलेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, प्रधानाचार्य मुकेश सिंह रावत समेत राजेंद्र जजेडी, उम्मेद सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, जितेंद्र नेगी, पद्मेश बुड़ाकोटी, अमिताभ अग्रवाल, रजत भट्ट, राकेश मित्तल, कृष्ण दत्त भदोला, कुलदीप बडोला, निर्मला और संजय रावत सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *