राष्ट्रीय मंच पर चमका कोटद्वार का अराइज कंप्यूटर्स

Spread the love

इंडिया बेस्ट 100 इंस्टीट्यूट सम्मान समारोह में संस्थान को मिली जगह
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे कोटद्वार के अराइज कंप्यूटर्स ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। मुंबई में आयोजित इंडिया बेस्ट 100 इंस्टीट्यूट सम्मान समारोह में संस्थान का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक आशीष गौनियाल को सम्मानित किया गया।


समारोह में देश के 16 राज्यों से कंप्यूटर शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डिजिटल साक्षरता, तकनीकी प्रशिक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्थानों के योगदान को मंच प्रदान किया गया। समारोह में बिजनेस कोच सोनू शर्मा और अमजद साठे ने आशीष गौनियाल को सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि पर संस्थान से जुड़े लोगों ने खुशी जताई। आशीष गौनियाल ने बताया कि अराइज कंप्यूटर्स की ओर से कोटद्वार में विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ डिजिटल स्किल्स और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना और उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक कौशल उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *