Uncategorized

आप ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, सांकेतिक रूप से कृषि एक्ट की प्रतियां जलाई-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋषिकेश। किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। वे नए कृषि कानून को लेकर नाराज है। उन्होंने किसान कानून को वापस लेने की मांग की। शनिवार को आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के सदस्यों ने दून तिराहे पर किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विजय सिंह पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। देशभर में विरोध के बावजूद जबरन केंद्र सरकार नए कृषि कानून को लागू कर रही है, जो निंदनीय है। किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को आम आदमी पार्टी का पूरा समर्थन है। किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम देने, फसलों के विपणन की सही व्यवस्था सुनिश्चित करने, किसान कानून वापस लेने की मांग की। को-ऑर्डिनेटर दिनेश असवाल ने कानून को पूर्णतया किसान विरोधी बताया। प्रदर्शनकारियों में ज्ञान रावत, मनोज कोटियाल, आशुतोष जुगरान, नवीन मोहन, भास्कर भारद्वाज, युद्धवीर चौहान, प्रवीण असवाल, अमन नौटियाल, हरेंद्र चौधरी, गणेश बिजल्वाण, दिनेश कुलियाल, लालमणी रतूड़ी, चंद्रमोहन भट्ट, अंग्रेज सिंह कुमाई, विनोद चौहान, मिन्हाल हाशिम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!