Uncategorized

अपंजीकृत गाइडों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। होटल गाइड कर्मचारी संघ की रविवार को हुई बैठक में गाइडिंग के कारोबार में फर्जी गाइडों के दखल से उनके समक्ष उपजी चुनौतियों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि रजिस्टर्ड गाइडों के हित में अपंजीकृत गाइडों को बाहर करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व पालिका प्रशासन से वार्ता की जाएगी। इस दौरान सर्वसम्मति से आनंद बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही नगर कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। नयना देवी मंदिर धर्मशाला में हुई बैठक में गाइडों की समस्याओं पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि फर्जी गाइडों के चलते नगर पालिका में रजिस्टर्ड गाइडों को काम नहीं मिल पा रहा है। फर्जी गाइड पर्यटकों को पैकेज के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। अध्यक्ष ने होटल स्वामियों से भी अनुरोध किया है कि वे लोग केवल रजिस्टर्ड गाइड के माध्यम से ही कमरा दें और उन्हें कमीशन आदि दें। उन्होंने नगर पालिका से पुराने गाइडों का पंजीकरण कराने की मांग उठाई। बैठक में प्रकाश आर्य, अशोक कुमार, सुरेश बिष्ट, सुरेश जोशी, चंदन बिष्ट, लीलाधर, गोविंद टम्टा, मनोज रावत, सुरेश गौड़, किशन सिंह, जीवन राम, बसंत राज, किशन सिंह बिष्ट, विक्रम प्रसाद, प्रकाश राम, भगवान सिंह, लीला कुमार, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!