Uncategorized

आपदा प्रभावितों की मदद को तपोवन रैंणी पहुंची युकां

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। तपोवन में आई आपदा में लोगों की मदद को यूथ कांग्रेस तपोवन रैंणी पहुंच गई है। रुद्रप्रयाग से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह रावत, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रैंणी तपोवन पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए खाद्य सामग्री बांटी। जबकि लंगर लगाकर लोगों की मदद की। जिलाध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि इस आपदा के संकट में पूरी कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है। युवा कांग्रेस से जो भी मदद बन पड़ेगी वह करने को तैयार है। वह प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!