उत्तराखंड

पुरानी पेंशन बहाली को एकजुटता की अपील

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (एनएमओपीएस) को लेकर 1 अक्तूबर को बड़ी संख्या में कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक महारैली में एकत्रित होंगे। इसलिए सभी मिलकर आंदोलन को मजबूती दें न कि कमजोर करने को कोई भी प्रयास करें। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के गढ़वाल मंडल महामंत्री डा़ देवेन्द्र सिंह फरस्वाण ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरे देश से एनपीएस कर्मचारी आंदोलित हैं। अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन ओपीएस के लिए 1 अक्टूबर को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली भव्य और विराट महारैली में शामिल होंगे। कहा कि इस आंदोलन के लिए बीते 6 महीने से तैयारी चल रही है। इसके लिए केन्द्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु के मार्गदर्शन में हर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। निजीकरण भारत छोड़ो पुरानी पेंशन बहाली रथयात्रा जिसमें केन्द्रीय अध्यक्ष विजय वन्धु सभी प्रदेशों में घूमे हैं और यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा है। मंडल महामंत्री डा़ देवेन्द्र सिंह फरस्वाण ने कहा है कि जब पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन चरम पर है और सफल होने के कगार पर पहुंच चुका है, उस समय सबको साथ देना चाहिए न कि आन्दोलन को कमजोर करने की साजिशें रखनी चाहिए। मंडल महामंत्री ने कहा है कि जब पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन को लेकर 1 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारी पूरी की जा चुकी है तो अचानक उसी तिथि को देहरादून में कार्यक्रम रखने की क्या जरूरत है। कुछ लोग विजय वन्धु एवं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन के विजय रथ को रोकने तथा 1 अक्तूबर 23 को दिल्ली में होने जा रही महारैली को विफल करने का प्रयास में जुटे है। जो कतई सफल नहीं होगा। कहा कि सब समझदार है। हमारा लक्ष्य एवं उद्देश्य सिर्फ एक है पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन करना है। उन्होंने सभी एनपीएस कर्मचारियों से अपनी करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे इस आंदोलन में साथ दें और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे। इस मौके पर गढ़वाल कार्यकारिणी सदस्य सतेन्द्र राणा, नरेन्द्र सिंह रावत, महिपाल चौहान आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!