छात्रों को सजग रहने और नशे से दूर रहने की अपील

चमोली : एसजीआरआर कालेश्वर में साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की ओर से छात्रों को नशे और साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चौकी लंगासू प्रभारी एसआई मनोज ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कहा कि नशे के सेवन से न केवल मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि यह शिक्षा और व्यक्तिगत विकास में भी बाधा डालता है। उन्होंने छात्रों को सजग रहने और नशे से दूर रहने की अपील की। कांस्टेबल चंदन नगरकोटी, राजेंद्र और रविकांत ने छात्रों को साइबर क्राइम के नए रूपों के बारे में जानकारी दी। विभिन्न प्रकार के धोखाधड़ियों, ऑनलाइन स्टॉकिंग और सोशल मीडिया पर अपनी जानकारियों को साझा करने से बचने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *