एनआईटी में स्व-वित्तपोषित रिक्त सीटों पर चार अगस्त तक करें आवेदन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी एवं एमटेक के स्व-वित्तपोषित (सेल्फ-स्पॉन्सर्ड) पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
संस्थान के अनुसार सीसीएमएन-2026 के नेशनल स्पॉट राउंड (एनएसआर) के बाद एमएससी (भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित) कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर स्व-वित्तपोषित प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं, सीसीएमटी-2026 के बाद रिक्त एमटेक सीटों के साथ-साथ 25 स्व-वित्तपोषित फुल-टाइम एमटेक सीटों पर भी प्रवेश होंगे। एमटेक के लिए सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त है। पात्र अभ्यर्थियों की सूची 6 अगस्त को संस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 10 अगस्त को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 17 से 18 अगस्त के बीच संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। नए सत्र की कक्षाएं 9 अगस्त से शुरू होंगी। शुल्क, न्यूनतम पात्रता, सीटों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक जानकारी एनआईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *