सीएचसी हिंडोलाखाल में फिजीशियन की तैनाती

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे सुदृढ़ हो रही हैं। अब शासन ने सीएचसी हिंडोलाखाल में फिजीशियन के पद पर डॉ. शैलेंद्र बिजल्वाण की तैनाती के आदेश दिए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर सीएचसी में फिजीशियन न होने से मरीजों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया था। मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों और जनभावनाओं के दबाव के बाद शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण हिंडोलाखाल क्षेत्र के लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी ऋषिकेश, देहरादून या श्रीनगर के चक्कर काटने पड़ते हैं। वर्तमान में इस सीएचसी में कुल सात मेडिकल ऑफिसर तैनात हैं। हाल ही में यहां अल्ट्रासाउंड सेवा का भी रोस्टर लागू किया था। अल्ट्रासाउंड के बाद अब अस्पताल में स्थायी फिजीशियन की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। सीएचसी के प्रभारी डॉ. आकाशदीप ने कहा कि अस्पताल में फिजीशियन जल्द तैनाती देंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *