50 हेक्टेयर भूमि में होगा पौध रोपण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : लोकपर्व हरेला के साथ श्रीनगर वन रेंज हरियाली के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। 16 जुलाई से शुरू होने वाले हरेला पर्व को लेकर वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेंज में अब तक करीब 30 हजार पौधे पहुंच चुके हैं और लगातार नई खेप भी आ रही है। सरकारी विभागों, विद्यालयों, वन पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में पौधों का वितरण शुरू हो चुका है। श्रीनगर वन रेंज के रेंजर मनोज रावत ने बताया कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक पर्व है। विभिन्न सरकारी संस्थानों और वन पंचायतों की मांग के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गहड़ सहित रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में 50 हेक्टेयर में नया पौध रोपण किया जाएगा। वहीं 60 हेक्टेयर पुराने पौध रोपण क्षेत्रों में सूख चुके पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाएंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *