रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के अध्यक्ष बनें अर्जुन

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब अलकनंदा वैली उत्तराखंड का चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओें और शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि रुड़की के पीडीजी के सीए हेमंत अरोड़ा एवं गेस्ट ऑफ ऑनर जोनल-21 के असिस्टेंट गवर्नर डॉ. हरिओम प्रसाद ने रोटरी क्लब की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष वेदब्रत शर्मा को होप क्रिएटर प्रेसिडेंट और कल्ब पूर्व सेक्रेटरी धनेश उनियाल को जोनल आउटस्टेंडिंग सचिव अवार्ड से नवाजा गया। अर्जुन सिंह गुसांईं को अध्यक्ष, सचिव मनोज कंडवाल और डॉ. वरुण बर्थवाल को क्लब का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्ष वेदब्रत शर्मा को होप क्रिएटर प्रेसिडेंट और क्लब के पूर्व सचिव धनेश उनियाल को जोनल आउटस्टैंडिंग सचिव अवार्ड से नवाजा गया। मौके पर एसएल भद्री, प्रो. एसपी काला, डॉ. अनीता काला, धनेश उनियाल, मनोज कंडवाल मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *