Uncategorized

आरोपी विधायक पर मुकदमा दर्ज न होने पर 31 अगस्त को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के एक विधायक पर महिला द्वारा लगाये गये शारीरिक शोषण के आरोपों पर पुलिस द्वारा अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही किये जाने के विरोध में कांगे्रस पार्टी 31 अगस्त को 11.00 बजे प्रात: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित सभी प्रदेश के जिला एवं महानगर मुख्यालयों पर धरना देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ’’बेटी बचाओे बेटी पढ़ाओ’’ का नारा उत्तराखण्ड में खोखला सावित हो रहा है। भाजपा सरकार में बेटियां ही सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जबसे राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक पूर्व संगठन महामंत्री पर भी एक महिला द्वारा यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाया गया था उस मामले पर भी भाजपा सरकार ने कोई कार्रवाही नही कर मामले को रफादफा करने का काम किया है और वह महिला आज भी न्याय के लिए भटक रही है वहीं दूसरी ओर राज्य में लगातार भय और अराजकता का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक पर एक महिला द्वारा अपनी पुत्री के पिता होने का दावा किया था लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा उस महिला की एफ0आई0आर0 तक दर्ज नही की जा रही है। विजय सारस्वत ने कहा कि सरकार के द्वारा अपनाये जा रहे तानाशाही व पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ कांगे्रस पार्टी ने आगामी 31 अगस्त को प्रदेश, जिला एवं महानगर मुख्यालयों पर धरना देकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा जायेगा। श्री सारस्तव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धरना दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!