मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

Spread the love

नई टिहरी। नई टिहरी के गणेश चौक बौराड़ी में तीन दिवसीय पांचवें मैती मिलन मेले में कलाकारों की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने देर रात तक लुत्फ उठाया। मेले में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत ने मेधावी छात्रों और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया। मैती मिलन मेले का रविवार देर शाम को मंत्री डॉ़ रावत, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। मंत्री डॉ़ रावत और विधायक उपाध्याय ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष डॉ.राकेश भूषण गोदियाल, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, मंत्री जगजीत नेगी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेला संयोजक अनुसूया प्रसाद नौटियाल ने नगर की समस्याएं मंत्री के पास रखी। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। मेला संयोजक नौटियाल ने कहा वह गत चार वर्षों से मैती मिलन कार्यक्रम करते आ रहे हैं। मेले में सुर गंगा संगीत महाविद्यालय, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल,विद्या मंदिर ढुंगीधार,सरस्वती शिशु मंदिर प्रदर्शनी मैदान, प्राथमिक विद्यालय पिपली के छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ध्याणियों के लिए शहर की महिलाओं ने रोटाना, अरसे कलेऊ की टोकरी तैयारी की। ध्याणियों को कलेऊ की टोकरी भेंट की गई। वहीं रविवार को गोपाल गोलोक धाम के आसपास पौधरोपण किया गया। इसके बाद सामूहिक गढ़ भोज के साथ मैती मेले का समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी,नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत,चंबा शोभनी धनोला,चंबा प्रमुख सुमन सजवाण, घनश्याम नौटियाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *