जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत काशीरामपुर तल्ला स्थित प्रताप सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में असद और बालिका वर्ग में रोहणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ. घनानंद शर्मा, डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत और संकुल प्रमुख निर्मल केमनी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में असद प्रथम, सार्थक द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रोहणी ने पहला, आनंदी ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में गोपी प्रथम, असद द्वितीय और रोहित तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, ताशी द्वितीय और पलक तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में समर प्रथम, शांतुनू द्वितीय और वेदांश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में इशिका प्रथम, रोहणी द्वितीय और अनुष्का तृतीय रहीं। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ के बालक वर्ग में जशोधरपुर ने प्रथम, दुगड्डा ने द्वितीय और काशीरामपुर तल्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दुगड्डा प्रथम, जशोधरपुर द्वितीय और काशीरामपुर तल्ला तृतीय रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ध्रुव प्रथम, आरव गौड़ द्वितीय और दिव्यांशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आंचल प्रथम, आनंदी द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शौर्य बड़ोला प्रथम, आर्यन द्वितीय और तनिष्क तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, राधिका द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप गुसाईं, शिवप्रसाद पुरोहित, रोशन सिंह और अनिल गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।