उत्तराखंड

आशा रावत बनीं टिहरी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा व महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर की संस्तुति पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के साथ ही जनपद टिहरी गढ़वाल में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत को नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन ने प्रताप नगर की पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल व बसंती भारती को प्रदेश उपाध्यक्ष और निवर्तमान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, नई टिहरी नगर पालिका की अध्यक्ष सीमा षाली, घनसाली से मुन्नी देवी व थौलधार से सुमेरी बिष्ट को प्रदेश महामंत्री, सरिता देवी व मंजू राणा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा, प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर, प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वो अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी और कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने काम करेंगी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार महिला विरोधी है। महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाएं सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगी। महिला कांग्रेस की नई टीम बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रताप नगर विधानसभा के विधायक विक्रम सिंह नेगी, विजय गुनसोला, नरेंद्र राणा, शांति प्रसाद भट्ट, सैयद मुशर्रफ अली, याकूब सिद्दीकी, नरेंद्र चंद रमोला, सोबन सिंह नेगी, सूरज राणा, साहब सिंह सजवान, देवेंद्र नौडीयाल, कुलदीप पंवार, विक्रम सिंह पंवार, आनंद सिंह बेलवाल, सोहन सिंह रावत, जयवीर सिंह रावत, गीताराम गैरोला, महावीर प्रसाद उनियाल ,ज्योति प्रसाद भट्ट, मुरारी लाल खंडवाल, मान सिंह रौतेला, अनिता रावत आदि ने शुभकामनायें दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!