Uncategorized

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नौड़ीयाल को मिला साहित्य साधक सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेशानंद नौड़ीयाल को साहित्य साधक सम्मान से नवाजा गया है। साहित्य टीवी नोएडा उप्र की ओर से डॉ. नौड़ीयाल को यह सम्मान उनकी काव्य रचना % हे कौटिल्य के पुत्र जागो भारत ने तुम्हे जगाया है% पर प्रदान किया गया है। साहित्य टीवी की ओर से प्रति वर्ष 12 श्रेष्ठ रचनाओ को यह सम्मान दिया जाता है। महाविद्यालय में संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नौड़ीयाल ने अपनी रचना में भारत-चीन के वर्तमान सम्बन्धों पर जोरदार प्रहार करते हुए चीन के उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने पर बल दिया है। साहित्य टीवी संपादक लालबिहारी लाल व राजकुमार रत्नेश ने उन्हे यह सम्मान ऑनलाइन प्रदान किया। साहित्य टीवी कोरोना काल के बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी सम्मानित रचनाकारों को स्टूडियो में आमंत्रित कर काव्य गोष्ठी भी आयोजित करेगा। सभी काव्य रचनाएं आगामी 19 सितम्बर सुबह 8 बजे साहित्य टीवी पर लाइव टेलिकास्ट होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!