ज्ञानसू-डोबरा सड़क का नहीं हो पाया डामरीकरण कार्य

Spread the love

नई टिहरी। ज्ञानसू-डोबरा सड़क का लंबे समय से सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य नहीं होने से ग्रामीण जोखिम पूर्ण आवाजाही करने को मजबूर हैं। डामरीकरण न किए जाने ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बना है।लोक निर्माण विभाग चंबा ने वर्ष 2016-17 में ज्ञानसू -डोबरा 8 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य करवाया था। नौ वर्ष बीतने के बाद भी सड़क डामरीकरण कार्य नहीं हो पाया। सगवान गांव के ग्राम प्रधान प्रदीप सजवाण, राजेंद्र नेगी, राकेश गुसाईं तथा डोबरा के परशुराम चमोली ने बताया कि ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद ज्ञानसू-सगवान गांव-डोबरा गंगलोगी सड़क का निर्माण हो पाया लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी सड़क पक्की नहीं हो पाई। सड़क कच्ची होने के सड़क की स्थिति दयनीय बनी है।बारिश से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने गए हैं। जगह-जगह मलबा आने ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क संकरी होने के कारण वाहनों को आवाजाही में करने में दिक्कतें होती है। जिला मुख्यालय और खंड ब्लॉक कार्यालय चंबा जाने के लिए सगवान गांव, डोबरा, महड़, क्यारी, दंदेली सहित कई अन्य गांव के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। सड़क पर सुरक्षा की दृष्टि से न तो पैराफिट और न ही क्रॉस बैरियर है। सड़क की खस्ताहाल होने के कारण वाहन दुर्घटना का भय बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *