नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक रहेगी छुट्टी

Spread the love

चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
प्रमुख क्षेत्र पंचायत नारायणबगड़ द्वारा भेजे गए पत्र और जिलाधिकारी चमोली के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत इस दौरान अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अवकाश वाले विद्यालयों में रा.आइ.का नारायणबगड़, रा.आइ.का नारायणबगड़, सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तरांचल विद्या निकेतन, रा.प्रा.वि. नारायणबगड़, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पंती, रा.प्रा.वि. नलगांव, रा.उ.प्रा.वि. नलगांव, मॉडर्न चिल्ड्रंस एकेडमी और उत्तराखंड विद्यालय निकेतन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *