32 करोड़ 52 लाख से होगा सड़कों का डामरीकरण

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा और धारी ब्लक के तीन मोटर मार्गों पर 32 करोड़ 52 लाख रुपये से डामरीकरण किया जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया ओखलकांडा ब्लक के छिड़ाखान से अधोडा मिडार, पतलोट से पस्या और धारी ब्लक के काला पाताल से सालियाकोट मोटर मार्गों पर लंबे समय से डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के समय सड़क पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मार्गों के निर्माण के डीपीआर शासन को भेजी गई। अब शासन से छिड़ाखान से अधोडा मिडार मोटर मार्ग के लिए 19 करोड़ 25 लाख, पतलोट से कौडार पस्या मोटर मार्ग के लिए 7 करोड़ 56 लाख और धारी के काला पाताल से सलियाकोट के लिए 5 करोड़ 71 लाख की स्वीति मिल चुकी है। कैड़ा ने कहा की जल्द मोटर मार्गों का डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *