उत्तराखंड

राखी बंधवाकर मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का दिलाया भरोसा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीमांत गांव रेणी की जनजातीय बहिनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हे मातृ शक्ति सशक्तिकरण का भरोसा दिलाया रक्षा बंधन के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा केंद्र और राज्य की हमारी सरकारें प्रदेश की आधी आबादी को उसका पूरा हक दिलाने के लिए कटिबद्घ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रक्षा बंधन का पावन पर्व मानने तिब्बत बर्डर और चिपको आंदोलन का आगाज करने वाले गांव रेणी की जनजातीय बहिनों के बीच पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण बचाओ की महायोद्घा स्वर्गीय गौरा देवी को याद करते हुए कहा, मोदी ने सीमांत क्षेत्र के गांवों को विकास मार्ग पर देश का पहला गांव बनाने का प्रण दिलाया है। उन्होंने बहिनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस रक्षा सूत्र का वचन आपने मुझे बांधा है उसे हम पूरे प्राण प्रण से क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से पूरा करेंगे। कहा सीमा से सभी गांवों के निवासी देश के दूसरी पंक्ति के सैनिकों की भूमिका का निर्वहन करते आए हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वह भी उनकी हर सुविधा और तकलीफों का ध्यान रखे। इस दौरान रेणी गांव की जनजातीय महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को राखी बांध कर हर्षोल्लास से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोपेश्वर के पीपल कोटी स्थित एकल विद्यालय की महिलाओं के मध्य पहुंचकर रक्षा सूत्र बंधवाया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार के रक्षा बंधन के अवसर पर गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी का जिक्र करते हुए कहा राज्य की भाजपा सरकार अंत्योदय परिवार की बहिनों को 3 सिलेंडर फ्री रिफिलिंग की सुविधा पहले से ही दे रही है। सरकार ने महिला आरक्षण लागू कर प्रदेश की आधी आबादी को उसका पूरा हक दिलाने का काम भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!