स्ट्रीट डाग से मारपीट का विरोध करने पर हमला

Spread the love

देहरादून। मन्नू गंज में स्ट्रीट डाग से मारपीट का विरोध करना भारी पड़ गया। कार सवार दबंगों ने चार युवकों पर हमला कर दिया। घायलों में एक आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मन्नू गंज निवासी दीपक जेटली ने तहरीर दी। बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उनका बेटा हर्ष जेटली अपने दोस्तों के साथ घर के पास बेडमिंटन खेल रहा था। इसी दौरान आजाद राणा, अभिषेक और उनके चार अन्य अज्ञात साथी कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि ये युवक चलती गाड़ी से एक कुत्ते को लात मार रहे थे और उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। हर्ष ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने हर्ष और उसके साथियों पर कड़े व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में हर्ष और उसके तीन साथी लहूलुहान हो गए। हर्ष को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि हमलावर जाते-जाते अगले दिन आकर गोली मारने और जान से मारने की धमकी भी दे गए हैं। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपियों पर रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *