Uncategorized

अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋ षिकेश। डोईवाला में कांग्रेस ने अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग शिकायत के बावजूद खनन कार्य न रोके जाने से नाराज हैं। उन्होंने चेताया कि अवैध खनन कार्य बंद न किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। बीते रोज खनन कार्य करते समय एक मजदूर की मौत हो गई थी। मंगलवार को डोईवाला में सौंग नदी पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी पर पुतला दहन किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी ने कहा कि क्षेत्र में धड़ल्ले से खनन हो रहा है। लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे है। कहा कि शिकायत के बावजूद खनन कार्य में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत सिंह बॉबी ने कहा कि क्षेत्रवासी शासन प्रशासन तक अवैध खनन की बात पहुंचाते रहे हैं। लेकिन धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। जिससे लोगों का शासन प्रशासन के प्रति विश्वास टूट गया है। प्रदर्शनकारियों में मोहित उनियाल,सावन राठौर, सुनील दत्त, जावेद, प्रदीप सिंह, जसवंत सिंह, संजय खत्री, शुभम कांबोज, सतनाम सिंह, राजन थाना आदि शामिल थे। अवैध खनन में गिरफ्तार युवकों को भेजा जेल बीते रोज डोईवाला में सौंग नदी समीप वन क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन कार्य में एक मजदूर की मौत सिर पर पत्थर गिरने से हो गई थी। डोईवाला पुलिस ने अवैध खनन करवाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को दोनो युवकों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया। डोईवाला कोतवाल सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि अवैध खनन करवाने वाले शुभम और दीपक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और वन अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। जिन्हें न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!