आवास आवंटन में पूरी पारदर्शिता अपनाएं : विधायक भौर्याल
बागेश्वर। क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आवास आवंटन में पूरी पारदर्शिता अपनाएं। पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ पहुंचाएं। इसमें लापरवाही किसी भी स्तर की सहन नहीं की जाएगी। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में भौर्याल ने निर्देश दिए कि ब्लॉक क्षेत्र के रजिस्टर्ड सभी 15 हजार श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार मिले। मनरेगा के तहत जो भी कार्य हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता और समय सीाम भी तय हो। मनरेगा की योजनाओं में जो भी परेशानी हो रही है उसे मिलकर दूर करें। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने कहा कि स्वरोजगार के लिए ब्लॉक के कई लोग आगे आ रहे हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उन लोगों को स्वरोजगार से जोड़ें। ब्लॉक आत्मनिर्भर बनेगा तो जिला भी आत्मनिर्भर बनेगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गंगा गिरी गोस्वामी, कनिष्ठ प्रमुख कविंद्र गड़िया, ग्राम विकास अधिकारी गोकुल रावत, कैलाश जोशी, विपिन उपाध्याय, गौरव तिवारी, किरन गोस्वामी, नवीन पपोला, सुरेंद्र बिष्ट, कैलाश गिरी आदि मौजूद रहे।