बाजार में निकाली श्रीराम की बरात

नरेंद्रनगर(टिहरी)। श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित 68वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को भगवान श्रीराम की भव्य विवाह लीला की झांकी निकाली गई। यह शोभायात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए नंदी बैल मार्ग से झंडा मैदान तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर राम बारात का भव्य स्वागत किया। रामलीला मंचन समिति के अध्यक्ष रमेश असवाल, सचिव द्वारिका प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष संतोष राणा, सुरेश शर्मा, निर्देशक मंडल रमेश असवाल, दिनेश कर्णवाल और धूम सिंह नेगी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। उद्घोषक महेश गुसाईं ने मंच संचालन किया। संगीत पक्ष में राकेश बहुगुणा, पवन डियूडी, रूप सज्जा में राजू भारती, प्रकाश डियूडी और हितेश जोशी ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *