उत्तराखंड

प्रांतीय महिला महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे आज चौखुटिया पहुंचेंगे बाबा रामदेव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। प्रांतीय महिला महासम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज यानी रविवार को योग गुरु स्वामी रामदेव चौखुटिया पहुंचेंगे। पतंजलि से जुड़ीं महिलाएं गांव-गांव में प्रचार-प्रसार के लिए अंतिम समय तक जुटी हुई हैं। शनिवार को तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने पतंजलि की टीम के साथ आयोजन स्थल बाखली खेल मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचीं पतंजलि से जुड़ीं महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रही हैं। पतंजलि से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि योगगुरु स्वामी रामदेव आज सुबह 9 बजे हेलीकप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए मैदान को भव्य ढंग से सजाया जा रहा है। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व मीडिया आदि के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में पहुंचने वाले पांच हजार लोगों के खाने की व्यवस्था भी की गई है। यहां तहसीलदार विवेक राजौरी, पतंजलि की राज्य प्रभारी सीमा जौहर, भाष्कर ओली, एपी वैष्णव, मनोहर सिंह नेगी, राम सिंह बिष्ट, लक्ष्मी साह, लीला जोशी रहीं।
ये रहेंगे कार्यक्रमरू स्वामी रामदेव के बाखली खेल मैदान में पहुंचने के साथ ही पतंजलि समिति की महिलाएं शंखनाद, मंगल गान, छोलिया नृत्य और योग करेंगे। इसके बाद योगगुरु स्वामी रामदेव सहित अन्य लोग महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एक बजे स्वामी कार्यक्रम से वापसी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!