एक बार फिर साहसिक यात्रा पर निकली बचेंद्रीपाल

Spread the love

देहरादून। जानी मानी पर्वतारोही एवं एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला पद्मभूषण, पद्मश्री, अर्जुन अवार्डी बचेंद्रीपाल एक बार फिर नई साहसिक यात्रा पर निकली हैं। गुरुवार को वसंत विहार स्थित आवास से उन्होंने यह यात्रा हिमाचल के लिए शुरू की है। इस बार की यात्रा उनकी कम अवधि की है और उनकी वापसी 18 अक्तूबर को दून में होगी। यात्रा की खासियत ये है कि इसमें शामिल सभी 11 महिलाएं पचास प्लस आयु की हैं। खुद बचेंद्रीपाल लगभग 70 साल के करीब पहुंच चुकी हैं। ऑल वूमेन फॉर फिट @50 प्लस एक्सपीडिशन नाम के इस अभियान में शामिल सभी महिला सदस्य पर्वतारोहण के लिए हिमाचल समेत कई जगह जाकर 18 अक्टूबर को वापसी करेंगी। अभियान टोली में शामिल 11 सदस्यों में पद्मश्री तथा राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता प्रेमलता अग्रवाल भी हैं। जिन्होने 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढाई सफलता से पूरी की है। विमला नेगी देउस्कर(महाराष्ट्र से एवरेस्ट विजेता), मीनाक्षी घिल्डियाल पोपली उत्तरप्रदेश की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी, मेजर(सेवा निवृत)कृष्णा दूबे उत्तरप्रदेश, आशा तोमर(शिक्षाविद),परिता एवं सुषमा गुजरा, सुशीला रावत(शिक्षा विभाग), राजेन्द्र पाल(एवरेस्टर) ने बचेन्द्री पाल के नेतृत्व में अभियान के लिए दून से प्रस्थान किया। इस अवसर पर बचेंद्रीपाल की बाल सखा एवं राज्यमंत्री विनोद उनियाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन सभी का उत्साह, साहस काबिले तारीफ है। सभी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अतः धैर्य, समझदारी, सहयोग के साथ अपनी यात्रा को पूरा कर वापस लौटे। गौरतलब है कि इससे पहले भी बचेंद्रीपाल हिमालयी राज्यों की पांच माह लम्बी यात्रा 2022 में पूरी कर चुकी हैं। उस अभियान की भी खासियत पचास प्लस महिला सदस्याएं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *