स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होगी बैडमिंटन व मैराथन प्रतियोगिता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : जिला खेल विभाग द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 13 एवं 14 अगस्त को बैडमिंटन व मैराथन दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम अगस्त्यमुनि में किया जाएगा। 13 अगस्त को प्रात: 10 बजे से अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त को प्रात: 10 बजे से ओपन पुरुष व महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा 14 अगस्त को ही प्रात: 7:30 बजे से ओपन पुरुष व महिला वर्ग मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। मैराथन दौड़ बेलनी न्यू टनल से प्रारंभ होकर कमेड़ा तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में केवल चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, स्पोट्र्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *