बागेश्वर की टीम ने टिहरी को हराया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा के पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. दीपक मोहन बड़ोला की स्मृति में दुगड्डा में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जा रहा है। शुभारंभ मुकाबले में बागेश्वर की टीम ने टिहरी को 6-0 से हराया। इस दौरान युवाओं को खेल के प्रति जागरूक भी किया गया।
स्व. दीपक मोहन बड़ोला मोमोरियल संस्थान की ओर से जीआईसी दुगड्डा में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, बीईएल के महाप्रबंधक अंबरीष त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट, कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, शिक्षाविद राम प्रसाद बडोला ने किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप बडोला ने कमांडेंट को ज्ञापन सौंपकर बहेड़ी खेल मैदान को बच्चों के लिए खोलने की मांग की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान और भारत माता की जय और बद्रीविशाल की जय के उद्घोष के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में नैनीताल ने हल्द्वानी को 4-0 से हराया। तीसरे मैच में ऋषिकेश की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6-2 से पराजित किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप बडोला ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 22 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर जागेश्वर जोशी, योगेश्वर बिष्ट, आशीष, सर्वेंद्र, जोएब, मृदुल, रौनक, शिवांग, तनुज, अमन, ध्रुव, अलका, सोनिया, राहुल जैन, प्रमोद अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन संजीव कपूर, संजीव कोटनाला, अंकित रावत और सूरज चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *