मनमोहन काला को मिला हरित स्मृति सम्मान से सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मनमोहन काला को हरित स्मृति सम्मान दिया गया।
पदमपुर मोटाढांग स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले समिति के संयोजक राम भरोसा कंडवाल ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर पौधा रोपण किया। मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण नौटियाल ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्यों के लिए समाजसेवी मनमोहन काला को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन जनार्दन प्रसाद बुड़ाकोटी एवं शिक्षाविद् दिनेश चौधरी रहे। संस्कृत भारती के जिलाध्यक्ष आचार्य रोशन गौड़ ने वैदिक स्वस्तिवाचन प्रस्तुत किया, जबकि गेप्स की सांस्कृतिक प्रभारी रेखा ध्यानी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। जगत सिंह नेगी ने मनमोहन काला के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। समिति के महासचिव डॉ. सुंदर लाल जोशी ने स्वर्गीय पंडित मथुरा प्रसाद एवं गेंदा देवी के सामाजिक और मानवीय योगदान को याद किया। समिति के संयोजक राम भरोसा कंडवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *