राहुल गांधी के संबोधन से उत्साहित कांग्रेसी, जीत के लिए करेंगे मेहनत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के दौरान सभाओं में उमड़ी भारी भीड़ पर कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त की है। कहा कि भले ही राहुल गांधी सभा स्थल तक नहीं पहुंच पाए। लेकिन, उन्होंने वीडियों संबोधन से कार्यकर्ताओं को नई दिशा दी है।
बदरीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं तथा बेरोजगारी ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करना प्रत्येक कांग्रेसी की जिम्मेदारी है। साथ ही यह उत्तराखंड के युवाओं और प्रदेश के भविष्य के हित में भी आवश्यक है। बैठक में प्रवेश रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, राजीव जखमोला (ब्लॉक अध्यक्ष, दुगड्डा), सनोज रावत, भीमेंद्र पंवार, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, सुबेग जोशी, जावेद हुसैन, बृज मोहन सिंह नेगी, सुनील उनियाल, पवन कुमार रावत, महाबीर सिंह, त्रिभुवन सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *