जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह रावत के प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

मालवीय उद्यान स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल रतूड़ी, राजीव जखमोला, रमेश चंद्र खंतवाल, सुदर्शन सिंह, प्रेम सिंह पयाल, शीला भारती, लक्ष्मी चौहान, पार्षद नईम अहमद मौजूद रहे।