बिग ब्रेकिंग

बंदरों से निजात दिलाने को प्रमुख सचिव को भेजा पत्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंदरों के आंतक के कारण कोटद्वार भाबर की जनता परेशान है। आलम यह है कि लोग छतों पर जाने में भी कतरा रहे है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोटद्वार भाबर में बंदरों ने आंतक मचा रखा है। आये दिन बंदर राहगीरों पर हमला कर रहे है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। बंदर अब इतने निडर हो गये है, वे घरों में घुसकर सामान को उठाकर ले जा रहे है तथा छतों में रखे कपड़ों को फाड़ रहे है। इसके अलावा बंदरों के झुंड के झुंड किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे है। साथ ही घरों के आसपास बोयी साग सब्जी को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2015-16 में कण्वाश्रम में बंदरों को रखने के लिए एक बंदरबाड़े का निर्माण करवाया गया था, लेकिन वहां बंदरों को नहीं रखा जा रहा है। जिस कारण लोग बंदरों के आंतक से परेशान है। उन्होंने वन विभाग के प्रमुख सचिव से लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अधिकारियों को बंदरों को पकड़कर कण्वाश्रम स्थित बंदरबाड़े में रखने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। ताकि लोगों को बंदरों की समस्या से निजात मिल सके।

[pdf-embedder url=”https://dainikjayantnews.com/wp-content/uploads/2020/11/jayant-3-1.pdf” title=”jayant 3″]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!