बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की हुई मौत 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि। 
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 52 वर्षीय पुरूष को विगत 18 नवम्बर को द्वारीखाल ब्लॉक स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी कोरोना जांच की गई। जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर पुरूष को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान पुरूष की मौत हो गई है। जिले में कोरोना वायरस से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 57 नये मरीज आये है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 3753 पहुंच गई है। गत रविवार को जिले में 30 मरीज आये थे।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार सिताबपुर कोटद्वार निवासी 7 वर्षीय बालक, 15 वर्षीय बालिका, रिखणीखाल निवासी 26 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, थापली एकेश्वर निवासी 22 वर्षीय युवक, संतूधार एकेश्वर निवासी 14 वर्षीय बालक, सासौ एकेश्वर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, नौगांवखाल एकेश्वर निवासी 29 वर्षीय महिला, रिंगवाड़ी एकेश्वर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, मुनकीरेती यमकेश्वर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, नीलकंठ यमकेश्वर निवासी 39 वर्षीय पुरूष, गैंडखाल यमकेश्वर निवासी 16 वर्षीय बालक, 51 वर्षीय महिला, नीलकंठ यमकेश्वर निवासी 21 वर्षीय युवक, वानप्रस्थ यमकेश्वर निवासी 21 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, बड़ेथ द्वारीखाल निवासी 23 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए उक्त लोगों के सैंपल लिये थे। जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
वहीं कल्जीखाल ब्लॉक निवासी 54 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय महिला, थलीसैंण निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 32 वर्षीय पुरूष, रूद्रप्रयाग निवासी 83 वर्षीय वृद्धा, मदनगिरी दिल्ली निवासी 49 वर्षीय पुरूष, डांग श्रीनगर निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, श्रीकोट श्रीनगर निवासी 53 वर्षीय पुरूष, चौरास टिहरी निवासी 36 वर्षीय महिला, श्रीनगर निवासी 39 वर्षीय पुरूष, डांग श्रीनगर निवासी 40 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय बालिका, उपल्डा श्रीनगर निवासी 33 वर्षीय महिला, रूद्रप्रयाग निवासी 30 वर्षीय पुरूष, डांग श्रीनगर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, 72 वर्षीय वृद्धा, 52 वर्षीय पुरूष, कोट ब्लॉक के 40 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 76 वर्षीय वृद्ध, पौड़ी निवासी 15 वर्षीय बालिका, डाक बंगला श्रीनगर निवासी 13 वर्षीय बालक, नर्सरी रोड़ श्रीनगर निवासी 57 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 20 वर्षीय बालिका, श्रीनगर निवासी 30 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 44 वर्षीय पुरूष, भक्तियाना श्रीनगर निवासी 40 वर्षीय पुरूष, नर्सरी रोड श्रीनगर निवासी 52 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय महिला, अपर भक्तियाना श्रीनगर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, रूद्रप्रयाग निवासी 55 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 30 वर्षीय पुरूष, डांडापानी पौड़ी निवासी 35 वर्षीय पुरूष, मयलगांव कुंजखाल निवासी 67 वर्षीय वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
[pdf-embedder url=”https://dainikjayantnews.com/wp-content/uploads/2020/11/jayant-3.pdf” title=”jayant 3″]
पौड़ी जिले में 3 हजार 359 लोगों की रिपोर्ट लंबित 
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व टूनेट रूप से 95 हजार 27 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 87 हजार 915 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 3 हजार 359 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। अब तक जिले में 3 हजार 753 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये है। जिसमें से 3 हजार 403 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 33 की मृत्यु हुई है। जिले में 317 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 89 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हंै, जिनमें 34 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट तथा 55 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 11 लोग हैं, जिनमें 4 नर्सिंग कॉलेज डोबश्रीकोट, 2 सीसीसी कौड़िया कैम्प में व 5 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में है। वहीं वर्तमान में 9 हजार 959 पीपीई किट, 12 हजार 936 एन-95 मास्क, 47 हजार 513 थ्री लेयर मास्क, 436 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 42 एम्बुलेंस तथा 8 हजार 393 वीटीएम है। जबकि 51 आईसीयू बेड है, जिनमें 30 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट, 6 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार, 4 जिला अस्पताल पौड़ी, 11 हंस फांउडेशन में है। जनपद में होम आइसोलेशन में 130 लोग हैं, जिनमें पौड़ी ब्लॉक में 20, खिर्सू में 59, दुगड्डा 23, रिखणीखाल 1, यमकेश्वर 6, थलीसैंण 4, पाबौ 3, पोखड़ा 5, एकेश्वर 1, नैनीडांडा 2, बीरौंखाल 3 सहित तीन टिहरी, देहरादून और दिल्ली के शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!