कोटद्वार-पौड़ी

बांज सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वन विभाग के सहयोग से आधारशिला संस्था की ओर से ग्राम कुमाल्डी में बिजरानी व मेवल खेत स्रोत में बांज सहित अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
आधारशिला संस्था के अध्यक्ष नरेश चंद्र घिल्डियाल की देखरेख में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के डीएफओ (आईएफएस) अखिलेश तिवारी, रेंज अधिकारी नवीन जोशी, अजय कुमार नेगी, पूर्व प्रधान नंदन सिंह रावत, वर्तमान प्रधान श्रीमती हेमा देवी, कृष्ण कुमार नेगी, हर्ष कुमार रावत, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र घिल्डयाल, दर्शन सिंह नेगी ने विभिन्न प्रजाति के पौधों को रोपा। पौधा रोपण का मुख्य उद्देश्य सूखे हुए जल स्रोतों को रिचार्ज करना एवं नई प्रजातियों के पौधों को क्षेत्र में रोपित करना था। आधारशिला संस्था के अध्यक्ष नरेश चंद्र घिल्डियाल ने कहा कि जल, जंगल व जमीन इन तीन तत्वों के बिना प्रकृति अधूरी है। वर्तमान में कई प्रजाति के जीव जंतु व वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं। विश्व में सबसे समृद्ध देश वही हैं, जहां यह तीनों तत्व प्रचुर मात्रा में है। उन्होंने कहा कि भारत देश जंगल, वन्य जीवों के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ संबंध है। पर्यावरण के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है, अन्यथा धरती का जीवन-चक्र भी एक दिन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!