अन्न महोत्सव के तहत बांटा राशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मनाए जा रहे अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत श्रीनगर मंडल में अलग-अलग सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर लाभार्थियों को मुफ्त राशन आवंटित किया गया। श्रीनगर मंडल में विधायक प्रतिनिधि जय सिंह भंडारी ने वार्ड संख्या नौ से इस कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा इस योजना का कई लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। मौके पर मंडल महामंत्री विनय घिल्डियाल, मानव बिष्ट, अनुग्रह मिश्र, अंजू देवी, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, भवानी देवी, सावरा ख़ातून, राखी देवी, ज्योति, सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *