कोटद्वार-पौड़ी

बर्खास्त कर्मचारी की बहाली को किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोडवेज कर्मचारी यूनियन की कोटद्वार शाखा से जुडे़ कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर प्रदर्शन किया। हालांकि इसका रोडवेज की बस सेवाओं का ज्यादा असर नहीं पड़ा। रोडवेज कर्मचारी यूनियन देहरादून ग्रामीण डिपो के शाखा मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त करने व छ: माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को यूनियन के सदस्यों ने उत्तराखंड परिवहन निगम कार्यशाला कोटद्वार डिपो के समीप एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले छ: माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिस कारण उन्हें परिवार के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन न मिलने से नाराज देरादून यूनियन के शाखा मंत्री संदीप कुमार ने जब अपनी आवाज उठाई तो उन्हें झूठे आरोप में फंसा दिया गया। कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय उन्हें बर्खास्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संदीप विशेष श्रेणी कर्मचारी हैं और वर्ष 2005 से रोडवेज में सेवा दे रहे हैं। ऐसे में बर्खास्तगी आदेश वापस लिया जाना चाहिए। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह, केशव देव सिंह, महिपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, संदीप कुमार, संजीव कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!