Uncategorized

बीडीसी संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष का खटीमा में हुआ स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष का खटीमा पहुंचने पर विकास खंड के बीडीसी सदस्यों ने स्वागत किया। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खटीमा ब्लॉक प्रमुख के विकास कार्यों में बजट के असमान वितरण में मनमानी का मामला उठाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीडीसी सदस्यों के अधिकारों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ी जाएगी। इसके लिए संगठन प्रदेश में संघ का गठन कर रहा है। लोनिवि के विश्राम गृह में पहुंचे नैनीताल के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह सामंत ने कहा कि संघ को मजबूत बनाने, उसके वित्तीय अधिकार, वेतनमान, प्रशासिनक अधिकारों की रक्षा के लिए ब्लॉक स्तर पर संगठन का गठन किया जाएगा। इस समय क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोई अधिकार नहीं दिए गए हैं। संगठन के अभाव में बीडीसी सदस्यों के हकों पर कुठाराघात किया जा रहा है। सामंत ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भी संघ का गठन किया जा रहा है। इस दौरान खटीमा के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख द्वारा बजट के किए जा रहे असमान वितरण का मामला उठाया। यहां पर रवि गोस्वामी, आशु बुधानी, वीरेंद्र कुमार, रविंद्र राणा, मीनाक्षी राणा, अमित सिंह, तेज सिंह महर, कुलदीप सिंह, मोहनी प्रजापति, दीपक जोशी, कृष्णा बोहरा, पुष्बीना राणा, सार्थक पटेल, सपना राणा, रंजना मौर्य आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!