उत्तराखंड

सीएम के जन्म दिन से पहले भाजपाइयों ने किया 16 यूनिट रक्तदान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन से एक दिन पूर्व उप जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामु जोशी ने कहा कि इस कार्यकर्ताओं ने 16 यूनिट रक्तदान किया गया। ब्लड बैंक इंचार्ज भानु प्रसाद रस्तोगी ने कहा कि इस समय डेंगू के मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ रही है। यह रक्तदान डेंगू के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होगा।रक्तदान शिविर के संयोजक नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस से पूर्व प्रथम बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री दिन रात प्रदेश के विकास के लिए योजनाएं तैयार कर रहे हैं। उन योजनाओं को लागू करने के लिए, ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन दिवस के उपलक्ष पर रक्तदान का आयोजन कर एक मिसाइल पेश की है। रक्तदान करने वालों में मनोज वाधवा, डक्टर नवीन भट्ट, वरिष्ठ व्यवसाई बलवंत खड़ायत, हरिमोहन जोशी, दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, किरन चंद, धर्मवीर राणा, ठाकुर अमित कुमार सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवल वाल्मीकि, एडवोकेट विशाल चौहान, पप्पू मुरारी, मेहताब राजा, राहुल चौहान थे। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी भंडारी, विवेक गुप्ता, उप जिला चिकित्सालय में डक्टर गौरव, डक्टर राहुल गंगवार, सिस्टर इंचार्ज पदमा गुरंग की देखरेख में ब्लड डोनेशन र्केप लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!