कोटद्वार-पौड़ी

पहाड़ का बेहतर विकास मेरी प्राथमिकता : बलूनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि पहाड़ का बेहतर विकास मेरी प्राथमिकता है। कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में केवल देश को लूटने का काम किया। लेकिन, केंद्र व राज्य सरकार ने जनता के हितों को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई। आज इन योजनाओं का लाभ पहाड़ वासियों को मिल रहा है।
रिखणीखाल में जनसभा को संबोधित करते हुए अनिल बलूनी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि गढ़वाल की जनता के साथ नरेंद्र मोदी का भावनात्मक और आध्यात्मिक लगाव है। जिसका लाभ हमें मिल रहा है। कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहकर पहाड़ की अनदेखी की थी। लेकिन, वर्तमान सरकारों ने पहाड़ के बेहतर विकास के लिए कार्य किया। आज पहाड़ों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। कहा कि पहाड़ से पलायन को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि कांग्रेस गाली गलौज की राजनीति करती है। लेकिन, हम विकास की राजनीति करते हैं। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बने इसके लिए गढ़वाल वासियों को उन्हें अपना आशीर्वाद देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!