भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

Spread the love

गोपेश्वर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, चमोली की ओर से नगर के बस अड्डे पर समरसता, समानता, सम्मान और सामाजिक सौहार्द संकल्प को लेकर प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने कांग्रेस पर हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने इस तरह का आयोजन नहीं किया।
जिला मंत्री बीरेंद्र टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायतों और निकायों में अनुसूचित जाति के लोगों को अधिकतम आरक्षण की व्यवस्था दी है। वहीं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया।
मुख्य वक्ता भास्कर दास ने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *