जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की पौड़ी शाखा द्वारा कार्यालय परिसर एवं उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

रेडक्रॉस शाखा द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्वच्छता अभियान दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता बनाएं रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। सभी नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। इस अवसर पर शाखा सचिव केशर सिंह असवाल, दीपक खनसूली, कोषाध्यक्ष डॉ. अमिता मेहरा, राज्य प्रतिनिधि प्रदीप रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।